Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, February 24, 2026

छात्रा से दुष्कर्म के बाद गर्भपात कराने वाला ट्यूटर गिरफ्तार

 छात्रा से दुष्कर्म के बाद गर्भपात कराने वाला ट्यूटर गिरफ्तार

लखनऊ सुशांत गोल्फ सिटी में ट्यूशन पढ़ाने के बहाने नौवीं की छात्रा की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले आरोपी ट्यूटर को पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। भरोसे की आड़ में आरोपी छात्रा को डराकर लंबे समय तक शोषण करता रहा और गर्भवती होने पर दवा देकर गर्भपात भी करा दिया। छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। परिजनों ने आरोपी ट्यूटर के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।



पुलिस ने बताया कि मूलरूप से बांदा जिले के मर्का थाना क्षेत्र निवासी वीर सिंह यादव उर्फ वीरज क्षेत्र में रहकर ट्यूशन पढ़ाता था। वह छात्रा को पढ़ाने के लिए उसके घर जाता था। छात्रा के माता पिता जॉब करते हैं और दादी ही घर पर छात्रा के साथ रहती थी। इसी दौरान उसने छात्रा को धमका कर कई बार दुष्कर्म किया। ग बदनाम करने और जान से मारने की धमकी भी दी। जब छात्रा गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसे दवा देकर गर्भपात करा दिया। कुछ दिन बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ी तो उसने मां को जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सोमवार देर रात आरोपी को ग्राम रेवतापुर से गिरफ्तार कर लिया।



छात्रा से दुष्कर्म के बाद गर्भपात कराने वाला ट्यूटर गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link