Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, May 24, 2026

प्रभारी प्रधानाध्यापक बनने को 135 शिक्षकों ने दिखाई सहमति, 209 रहे अनुपस्थित

 प्रभारी प्रधानाध्यापक बनने की 135 शिक्षकों ने दी सहमति



सुल्तानपुर: परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाध्यापक की तैनाती प्रक्रिया के तहत गुरुवार को वरिष्ठता सूची में शामिल शिक्षकों से सहमति और असहमति पत्र लिए गए। इसके लिए 500 शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय दूबेपुर बुलाया गया था।


दिनभर चली प्रक्रिया में 135 शिक्षकों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक बनने के लिए अपनी सहमति दी, जबकि 156 शिक्षकों ने लिखित रूप से असहमति जताई। वहीं 209 शिक्षक अनुपस्थित रहे।


सभी 14 ब्लॉकों और नगर क्षेत्र के शिक्षकों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, जहां सहमति और असहमति पत्र जमा कराए गए। विभाग की ओर से शुक्रवार को भी यही प्रक्रिया जारी रहेगी, जिसमें फिर 500 शिक्षकों को बुलाया गया है।


बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि शासन और बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों की पहले प्रभारी प्रधानाध्यापक पद पर तैनाती की गई थी, उस आदेश को निरस्त कर उन्हें दोबारा अवसर दिया जा रहा है।


बीएसए ने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित शिक्षकों के लिए बीआरसी दूबेपुर में उपस्थित होकर सहमति अथवा असहमति पत्र देना अनिवार्य है। अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।

प्रभारी प्रधानाध्यापक बनने को 135 शिक्षकों ने दिखाई सहमति, 209 रहे अनुपस्थित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link