Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, May 24, 2026

शिक्षकों की 'मौज' खत्म: सरकारी स्कूलों में छात्र कम-शिक्षक ज्यादा, बीएसए ने जारी की सरप्लस लिस्ट, अब तबादला

 कानपुर के शिक्षकों की 'मौज' खत्म: सरकारी स्कूलों में छात्र कम-शिक्षक ज्यादा, बीएसए ने जारी की सरप्लस लिस्ट, अब तबादला

कल्याणपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय, रामपुर भीमसेन में 59 बच्चे नामांकित हैं। इन बच्चों को पढ़ाने के लिए पांच अध्यापक हैं। यहां तीन अध्यापक सरप्लस हैं। इसी ब्लाक में प्राथमिक स्कूल, रामपुर भीमसेन में 47 बच्चे नामांकित हैं। इन्हें पढ़ाने के लिए पांच शिक्षक हैं जिनमें तीन अतिरिक्त हैं।



चौबेपुर ब्लाक के प्राइमरी विद्यालय, पारा प्रतापपुर द्वितीय में 45 बच्चे अध्ययनरत हैं। इन्हें पढ़ाने के लिए पांच शिक्षक हैं जिनमें तीन सरप्लस हैं। घाटमपुर ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय, भदरस में 214 बच्चे नामांकित हैं। इन्हें अध्यापन कार्य कराने के लिए 10 शिक्षक पदस्थ हैं। यहां चार शिक्षक अतिरिक्त हैं।


बिधनू ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय, ओरछी में 27 बच्चों को पढ़ाने के लिए पांच टीचर हैं। इनमें तीन अध्यापक सरप्लस हैं। ये पांच स्कूल तो सिर्फ उदाहरण मात्र हैं। जिले में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के कई ऐसे सरकारी स्कूल हैं जिनमें छात्र कम और शिक्षक ज्यादा हैं। बीएसए कार्यालय से जारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के सरप्लस विद्यालयों की सूची में अधिकांश स्कूल ऐसे हैं जिनमें दो से तीन शिक्षक अतिरिक्त हैं। अब ऐसे में शिक्षकों की मौज खत्म होने वाली है।

सरप्लस शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीएसए की ओर से ऐसे स्कूल जहां पर सरप्लस शिक्षक हैं, वहां की सूची सावर्जनिक कर आपत्तियां मांगी गईं हैं। मंगलवार को आपत्तियां स्वीकार किए जाने का अंतिम दिन है। जनपदस्तरीय समिति आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद एकल विद्यालयों में शिक्षकों की अंतिम समायोजन सूची जारी करेगी।

इस पहल का उद्देश्य परिषदीय स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात सुधारना है। बता दें, नियमानुसार प्राथमिक स्कूल में 30 बच्चों पर एक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 35 बच्चों पर एक शिक्षक अनिवार्य रूप से होना चाहिए। लेकिन जिले के परिषदीय स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात के नियम का खुला उल्लंघन हो रहा है।


शिक्षक संगठन ने समायोजन प्रक्रिया में गिनाई विसंगितयां

जूनियर हाईस्कूल महासभा ने सरकारी विद्यालयों में हो रही अध्यापकों की समायोजन प्रक्रिया में विसंगतियां व्याप्त होने का आरोप लगाया है। प्रांतीय संयोजक अनुग्रह त्रिपाठी ने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित और विज्ञान विषय में नियुक्ति का अलग-अलग प्राविधान किया गया था। जबकि वर्तमान समायोजन प्रक्रिया में गणित और विज्ञान के शिक्षकों को एक ही विषय का मानकर सरप्लस शिक्षकों में गणना की जा रही है। जो कि पूर्णत: विरोधाभासी और रिक्तियों के अधियाचन पर प्रश्नचिह्न लगाने वाली है।


शिक्षकों की ये हैं मांग

शिक्षक अनुग्रह त्रिपाठी, दिनकर त्रिवेदी, दीपक चौहान, विकास त्रिवेदी, विनय प्रकाश, विजय यादव, श्रीकांत चौहान, अभिषेक सैनी की मांग की है कि विषय शिक्षक की गणना करते समय विज्ञान और गणित शिक्षकों की गणना पृथक पद मानकर की जाए। प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में न्यूनतम दो गणित व विज्ञान शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्वित हो। आरटीई एक्ट के प्राविधानों के अनुसार शिक्षक समायोजन प्रक्रिया पूरी की जाए

शिक्षकों की 'मौज' खत्म: सरकारी स्कूलों में छात्र कम-शिक्षक ज्यादा, बीएसए ने जारी की सरप्लस लिस्ट, अब तबादला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link