Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, May 24, 2026

परिषदीय विद्यालयों की नौ शिक्षिकाओं को किया बर्खास्त

परिषदीय विद्यालयों की नौ शिक्षिकाओं को किया बर्खास्त

प्रयागराज, : परिषदीय विद्यालयों से लंबे समय से बिना सूचना के गैरहाजिर चल रही नौ शिक्षिकाओं को बर्खास्त कर दिया गया है। बीएसए अनिल कुमार ने गैरहाजिर चल रही इन शिक्षिकाओं को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का मौका देने के बाद सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी किया है।





बीएसए ने सहायक अध्यापिका वंदना वर्मा, जया भार्गव, किरन त्रिपाठी, हेना परवीन, रीता देवी, ज्योति यादव, आकांक्षा रस्तोगी, अंकिता साहू और असमत जहां की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।


प्राथमिक विद्यालय बंधवापार करछना में तैनात वंदना वर्मा एक जनवरी 2024 से गैरहाजिर थीं। कंपोजिट विद्यालय जुगनीडीह बहरिया में कार्यरत जया भार्गव 15 फरवरी 2024 से अनुपस्थित चल रही थीं।


प्राथमिक विद्यालय मिश्र धनुपुर की किरन त्रिपाठी 21 नवंबर 2022, प्राथमिक विद्यालय पथीपुर कोड़िहार प्रथम की हेना परवीन एक अक्टूबर 2021, प्राथमिक विद्यालय बरेठी सैदाबाद की रीता देवी एक जुलाई 2020, प्रावि सरपतिपुर बहादुरपुर की ज्योति यादव 20 मई 2025, कोड़ापुर प्रथम फूलपुर की आकांक्षा रस्तोगी 22 जुलाई 2025 और प्रावि खीरी रमगढ़ कोरांव की अंकिता साहू 31 अगस्त 2025 से बिना सूचना के अनुपस्थित थीं।


वहीं प्राथमिक विद्यालय लखनपुर भगवतपुर की असमत जहां सात जनवरी 2020 से लगातार गैरहाजिर चल रही थीं। बीएसए ने बिना कारण विद्यालयों से गायब रहने को गंभीर लापरवाही मानते हुए यह कार्रवाई की है।

परिषदीय विद्यालयों की नौ शिक्षिकाओं को किया बर्खास्त Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link