Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, May 24, 2026

विद्यालयों से अनुपस्थित मिले 77 शिक्षकों का वेतन रोका

विद्यालयों से अनुपस्थित मिले 77 शिक्षकों का वेतन रोका

सहारनपुर। निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक, शिक्षा मित्र और अनुदेशकों का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। सात दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं आता है तो विभाग कार्रवाई करेगा।




जनपद में 1,446 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। एक अप्रैल से सत्र चल रहा है। विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किए जाते हैं, जिससे शिक्षक समय से आएं और अपनी जिम्मेदारी निभाएं। एक अप्रैल से 20 मई तक अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षा मित्र और अनुदेशक गैरहाजिर पाए गए।



विभागीय ने माना है कि संबंधित शिक्षक, शिक्षा मित्र और अनुदेशक शैक्षिक कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी 77 शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी किया है। सात दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है।



विद्यालयों से अनुपस्थित मिले 77 शिक्षकों का वेतन रोका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link