श्रावस्ती। भीषण गर्मी और Heat Wave को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) श्रावस्ती द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, CBSE, ICSE, मदरसा एवं अन्य बोर्डों से संबद्ध कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों का संचालन अग्रिम आदेशों तक सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा।
आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय जिलाधिकारी श्रावस्ती के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है ताकि छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी और हीट वेव के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखा जा सके।
शिक्षकों के लिए भी निर्देश
विद्यालयों में पढ़ाई का समय दोपहर 12 बजे तक रहेगा, जबकि शिक्षकों को अन्य शैक्षणिक एवं कार्यालयीय कार्यों के लिए दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहना होगा।
किन विद्यालयों पर लागू होगा आदेश?
यह आदेश जनपद श्रावस्ती के सभी:
परिषदीय विद्यालय
सहायता प्राप्त विद्यालय
मान्यता प्राप्त विद्यालय
CBSE विद्यालय
ICSE विद्यालय
मदरसा
अन्य बोर्डों के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों पर लागू होगा।
कब से लागू हुआ आदेश?
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, श्रावस्ती द्वारा 27 जून 2026 को जारी इस आदेश के अनुसार संशोधित समय अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

