Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, June 27, 2026

डीईओ को मिली कड़ी चेतावनी

 डीईओ को मिली कड़ी चेतावनी

शिक्षा विभाग ने मधुबनी के जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार पांडेय के विरुद्ध चल रहे शिकायत एवं आरोप पत्र प्रकरण का निस्तारण करते हुए उन्हें भविष्य में सतर्क रहने की कड़ी चेतावनी दी है।



विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमित कार्यों के निष्पादन में हुई शिथिलता से संबंधित मामले का समाधान कर दिया गया है। इसलिए शिकायत नौशासनिक प्रकरण को समाप्त किया जाता है। शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) मनोरंजन कुमार द्वारा 25


जून को जारी आदेश के अनुसार, साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मधुबनी के जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाये जाने पर दरभंगा प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक ने आठ अक्तूबर 2025 को आरोप पत्र भेजा था। इसके बाद विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा, जिस पर उन्होंने नौ फरवरी को अपना पक्ष प्रस्तुत किया। विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के जवाब के आधार पर क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक से भी टिप्पणी मांगी थी। 11


अप्रैल को प्राप्त टिप्पणी और उपलब्ध अभिलेखों की समीक्षा के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि मामला मुख्य रूप से अनुकंपा नियुक्ति एवं सेवांत लाभ से जुड़े कार्यों में शिथिलता तथा नियमित कार्य निष्पादन में विलंब से संबंधित था। आदेश में कहा गया है कि संबंधित कमियों का समाधान कर दिया गया है। ऐसे में अक्षय कुमार पांडेय को भविष्य में सावधान रहने की कड़ी चेतावनी देते हुए उनके विरुद्ध लंबित आरोप प्रकरण को समाप्त किया जाता है।

डीईओ को मिली कड़ी चेतावनी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link