Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, June 27, 2026

यूपी के 70 हजार चीनी मिल कर्मचारियों का बढ़ेगा वेतन

 यूपी के 70 हजार चीनी मिल कर्मचारियों का बढ़ेगा वेतन

लखनऊ,। यूपी के 70 हजार से अधिक चीनी मिल कर्मियों का वेतन बढ़ोतरी का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। यह वृद्धि शुगर मिलों के लिए वर्ष 2024 में बने वेज बोर्ड की संस्तुति के आधार पर होनी है। इसका प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। शासन की हरी झंडी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। इस पर अमल होने से मिल कर्मियों के वेतन में 2150 रुपये के करीब मासिक वृद्धि होगी।




प्रदेश की करीब 110 शुगर मिलों के कर्मियों का वेतन रिवीजन वर्ष 2022 से लंबित है। वर्ष 2024 में वेतन रिवीजन के लिए श्रमायुक्त की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय कमेटी बनी थी। कमेटी ने नियोक्ता और कर्मचारी संगठनों के साथ कई दौर की वार्ता की थी। फिर वेतन में एकमुश्त करीब 1600 रुपये और महंगाई भत्ता आदि मिलाकर करीब 2150 रुपये की वृद्धि पर सहमति बनी। समिति की सिफारिशों को शासन को भेजा जा चुका है। हाल ही में प्रमुख सचिव श्रम डॉ. एमके शन्मुगा सुंदरम ने इसे लेकर बैठक की। नए सिरे से पूरे मामले पर जानकारी जुटाई गई। अब माना जा रहा है कि शासन जल्द इसे हरी झंडी दे सकता है।

यूपी के 70 हजार चीनी मिल कर्मचारियों का बढ़ेगा वेतन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link