Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, June 27, 2026

कमरे में फंदे से लटकता मिला अध्यापिका का शव

 कमरे में फंदे से लटकता मिला अध्यापिका का शव

मितौली, (लखीमपुर) संवाददाता। परिषदीय स्कूल की एक शिक्षिका का शव उसके किराये के कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया गया है। वह अपनी मासूम बेटी के साथ अकेली ही मितौली कस्बे में एक किराये के कमरे में रहती थी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

अयोध्या की रहने वाली करीब 32 वर्षीय प्रियंका यादव वर्ष 2021 से मितौली ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रौतापुर में तैनात थी। अंबेडकर नगर जिले का रहने वाला उनका पति राहुल पंजाब में नौकरी करता है। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे प्रियंका के पति राहुल ने अपने दोस्त और मकान मालिक को फोन कर अनहोनी की आशंका जताते हुए मौके पर पहुंचने को कहा था।


सूचना पर सीओ यादवेंद्र, एसएचओ महेश पाठक, एसआई धर्मेंद्र सिंह, महिला एसआई महिमा पांडे सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा तो घर के अंदर शिक्षिका का शव फंदे से लटक रहा था। एसएचओ महेश पाठक ने बताया कि शिक्षिका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है.



कमरे में फंदे से लटकता मिला अध्यापिका का शव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link