बरेली, 27 जून 2026। जनपद बरेली में 28 जून 2026 से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान (NID) के सफल संचालन को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अभियान का आयोजन 28 जून से 6 जुलाई 2026 तक किया जाएगा, जिसमें 6 जुलाई को बी-टीम द्वारा छूटे हुए बच्चों तक पहुंच बनाई जाएगी।
जारी आदेश के अनुसार, 28 जून (पल्स पोलियो बूथ दिवस) पर जिन प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पोलियो बूथ बनाए गए हैं, वे सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक खुले रहेंगे।
इसके अलावा प्रत्येक विद्यालय क्षेत्र में प्रभात फेरी एवं डुगडुगी (माइक) प्रचार के माध्यम से 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
बीएसए ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी सुपरवाइजर या वैक्सीनेटर के रूप में लगाई गई है, वे प्रभारी चिकित्साधिकारी के निर्देशानुसार अपने निर्धारित दायित्वों कानिर्वहन करेंगे।
सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि जहां पोलियो बूथ बनाए गए हैं, वहां "मीना-डे मील" (Mid-Day Meal) की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। आदेश में कहा गया है कि निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होंगे।
आदेश की मुख्य बातें
अभियान: पल्स पोलियो (NID)
बूथ दिवस: 28 जून 2026
अभियान अवधि: 28 जून से 6 जुलाई 2026
विद्यालय समय: सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक (जहां पोलियो बूथ स्थापित हैं)
लक्षित आयु: 5 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चे
विशेष निर्देश:
प्रभात फेरी एवं प्रचार-प्रसार कराया जाए।
सुपरवाइजर/वैक्सीनेटर के रूप में लगे शिक्षक स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार कार्य करें।
पोलियो बूथ वाले विद्यालयों में मिड-डे मील की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

