Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 29, 2026

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 16 सितंबर तक मौका

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 16 सितंबर तक मौका

ज्ञानपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र विद्यार्थी 16 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 1 नवंबर 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।



कक्षा सात पास विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन

परीक्षा में वही विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा सात की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।


विद्यार्थी सत्र 2026-27 में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त या स्थानीय निकाय के विद्यालय में कक्षा आठ में अध्ययनरत होना चाहिए।


आय प्रमाण पत्र जरूरी

योजना का लाभ लेने के लिए अभिभावक की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के भीतर होना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन के दौरान तहसीलदार या सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।


एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांगजन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी के विद्यार्थियों को आरक्षण का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रारूप में आरक्षण प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा।


प्रमाण पत्र न लगाने पर सामान्य श्रेणी में माना जाएगा

अधिकारियों के अनुसार आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तिथि से पहले जारी होना चाहिए। यदि अभ्यर्थी प्रमाण पत्र अपलोड नहीं करता है तो उसे सामान्य श्रेणी में माना जाएगा।


आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। डाक या अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी देख सकते हैं।

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 16 सितंबर तक मौका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link