Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 29, 2026

एक स्कूल के लिए कई शिक्षकों ने किया आवेदन तो किसे मिलेगी पोस्टिंग? नए नियम में खुल गया पूरा राज

 एक स्कूल के लिए कई शिक्षकों ने किया आवेदन तो किसे मिलेगी पोस्टिंग? नए नियम में खुल गया पूरा राज


*▪️शिक्षकों के स्थानांतरण और पदस्थापन की प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए 'ई-शिक्षाकोष' (E-Shikshakosh) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन व्यवस्था लागू की गई है। जानिए आवेदन प्रोसेसिंग के मुख्य नियम:*

➡️ एक आवेदन पर सीधी नियुक्ति: यदि किसी विद्यालय विशेष के लिए केवल एक ही पात्र शिक्षक का विकल्प प्राप्त होता है, तो उनका स्थानांतरण सीधे उसी विद्यालय में कर दिया जाएगा।

➡️ एक से अधिक आवेदन होने पर नियमावली: यदि किसी एक स्कूल या पद के लिए एक से अधिक पात्र शिक्षकों के आवेदन आते हैं, तो पदस्थापन उस शिक्षक का होगा जिनका 'स्थानांतरण अंक' (Transfer Score) सबसे अधिक होगा।

➡️ कैसे बनेगा स्थानांतरण अंक (Transfer Score)?

स्थानांतरण अंक 3 घटकों को जोड़कर तैयार किया जाएगा:

1️⃣ पदस्थापन स्थल अंक

2️⃣ सेवा अंक

3️⃣ वरीयता अंक

*अंकों की गणना कैसे होगी?*

पदस्थापन स्थल अंक एवं सेवा अंक: शिक्षक के प्रोफाइल में दर्ज प्रविष्टियों के आधार पर तय होंगे।

वरीयता अंक: शिक्षकों द्वारा आवेदन पत्र में भरी गई जानकारी के आधार पर पोर्टल द्वारा स्वचालित (Auto-generated) रूप से संगणित किए जाएंगे।

शिक्षकों के लिए यह पारदर्शी और डिजिटल पहल एक बड़ी राहत लेकर आई है!

एक स्कूल के लिए कई शिक्षकों ने किया आवेदन तो किसे मिलेगी पोस्टिंग? नए नियम में खुल गया पूरा राज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link