Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 29, 2026

60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, स्मार्ट कार्ड का नहीं करना होगा इंतजार

60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, स्मार्ट कार्ड का नहीं करना होगा इंतजार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा शुरू की है। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को किसी विशेष स्मार्ट कार्ड का इंतजार नहीं करना होगा।



आधार या वोटर आईडी से मिलेगा मुफ्त यात्रा का लाभ

पात्र महिला यात्री अपनी उम्र प्रमाणित करने के लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड दिखाकर रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा 28 अगस्त से ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा योजना’ के तहत लागू की गई है।


यात्रा के दौरान महिला यात्री को परिचालक को अपना आधार कार्ड या वोटर आईडी दिखाना होगा। परिचालक दस्तावेज में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर उम्र का मिलान करेगा और ईटीआईएम मशीन से शून्य मूल्य का टिकट जारी करेगा।


टिकट लेना जरूरी, किराया नहीं देना होगा

मुफ्त यात्रा के बावजूद महिला यात्री का शून्य मूल्य का टिकट जारी करना अनिवार्य होगा। टिकट में बस संख्या, यात्रा का प्रारंभिक और गंतव्य स्थान समेत जरूरी जानकारी दर्ज की जाएगी। इससे यात्राओं का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा और योजना की निगरानी में पारदर्शिता बनी रहेगी।




परिवहन निगम के अनुसार यह सुविधा निगम और अनुबंधित दोनों प्रकार की बसों की साधारण श्रेणी में मान्य होगी। महिला यात्रियों से यात्रा का किराया नहीं लिया जाएगा।


स्मार्ट कार्ड की प्रक्रिया अलग से होगी

परिवहन निगम पात्र लाभार्थियों के लिए स्मार्ट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया अलग से संचालित करेगा। हालांकि, तत्काल मुफ्त यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड को अनिवार्य नहीं बनाया गया है। यानी पात्र महिलाएं फिलहाल आधार या वोटर आईडी के जरिए ही योजना का लाभ उठा सकती हैं।



60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, स्मार्ट कार्ड का नहीं करना होगा इंतजार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link