Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 31, 2026

जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री देंगे 446 करोड़ की सौगात

जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री देंगे 446 करोड़ की सौगात

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली को 446.09 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की 42 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इनमें 263.69 करोड़ रुपये की लागत वाली 19 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा पूर्ण हो चुकी 23 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। इन लोकार्पित परियोजनाओं पर 182.39 करोड़ रुपये की लागत आई है।






शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद से गोवर्धन तहसील के ऊंचागांव में सखीगिरी पर्वत के 30 हेक्टेयर वन क्षेत्र का ईको-रेस्टोरेशन, महावन के प्रेमनगर स्थित बौद्ध विहार परिसर में पर्यटक सुविधाओं का विकास, शेरगढ़ स्थित श्री दाऊजी मंदिर परिसर का संरक्षण, पंडाल, पार्किंग एवं सुलभ प्रसाधन का निर्माण, फरह के दीनदयाल धाम में पर्यटन अवस्थापना केंद्र का निर्माण, वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित भवनों में फसाड़ लाइटिंग, सौंदर्यीकरण एवं साइनेज तथा गोवर्धन में पर्यटन सुविधाओं का विकास शामिल है। वहीं, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की प्रमुख परियोजनाओं में छाता क्षेत्र में 30 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान रोड का निर्माण, छटीकरा-वृंदावन मार्ग का सौंदर्यीकरण, मथुरा कट से टैंक चौराहा मार्ग का सौंदर्यीकरण, लक्ष्मी नगर तिराहे से कृष्णापुरी तिराहे तक सड़क का उच्चीकरण, बरसाना परिक्रमा मार्ग पर पार्किंग एवं पर्यटक सुविधाओं का विकास तथा श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास गलियों और मार्गों पर स्ट्रीट फसाड का विकास शामिल है।




इन परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण से मथुरा-वृंदावन में धार्मिक पर्यटन, यात्री सुविधाओं, सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण तथा स्थानीय हस्तशिल्प से जुड़ी गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है-




-लक्ष्मी नागप्पन, सीईओ उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिष

जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री देंगे 446 करोड़ की सौगात Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link