स्कूल से घर लौटीं BPSC शिक्षिका, फिर हुआ कुछ ऐसा... 27 साल की उम्र में मौत
दुःखद
बिहार फिर एक BPSC TRE से नियुक्त मैडम की आई बड़ी खबर
वैशाली जिले से सामने आई एक दुखद घटना के अनुसार, उत्तर प्रदेश की रहने वाली 27 वर्षीय BPSC शिक्षिका मधु पाल का शव उनके किराए के मकान में पंखे से लटका हुआ मिला है।
मधु पाल वैशाली जिले के चेहरा कलां स्थित विद्यालय (उत्क्रमित मध्य/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) में BPSC से चयनित शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। वे स्कूल के पास ही ललन श्रीवास्तव के मकान में किराए पर रह रही थीं।
घटना का खुलासा: शनिवार (29 अगस्त 2026) को स्कूल से लौटने के बाद जब उनके पति गौरव कुमार पाल (कन्नौज, UP निवासी) का फोन उन्होंने रिसीव नहीं किया, तब गौरव ने मकान मालिक से बात कराने को कहा। खिड़की से देखने पर शव पंखे से लटकता मिला, जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला।
पारिवारिक पृष्ठभूमि: मधु पाल मूल रूप से कानपुर (उत्तर प्रदेश) की निवासी थीं। उन्होंने लगभग तीन महीने पहले ही प्रेम विवाह (Love Marriage) किया था।
पुलिस और FSL की कार्रवाई: सूचना मिलते ही कटहरा थाना पुलिस और FSL की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है
