Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 31, 2026

शिक्षक वर्ग की दूसरों के हित की रखता सोच : विधायक

 शिक्षक वर्ग की दूसरों के हित की रखता सोच : विधायक

उन्नाव। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) की ओर से दिवंगत शिक्षकों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा एवं शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिवंगत शिक्षकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शिक्षकों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई।




कार्यक्रम में शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए विशेष अवकाश की मांग रखी। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक परिवार में बच्चे का जन्म हो, किसी परिजन का निधन हो अथवा स्वयं शिक्षक का विवाह हो, तो ऐसी परिस्थितियों में 15 दिन के विशेष अवकाश की व्यवस्था होनी चाहिए।

शिक्षक विधायक ने कहा कि शिक्षक समय-समय पर समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हैं और उनका यह प्रयास शिक्षक समाज के लिए प्रेरणादायक है। विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि समाज में शिक्षक की सोच ऐसी होनी चाहिए, जो अपने हित के साथ-साथ दूसरों के हित के लिए भी विचार करे।


टीएससीटी के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद ने बताया कि टीम अब तक 268 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि बिना किसी बाहरी सहायता के दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को प्रदान कर चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक 680 से अधिक दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को सहायता राशि से लाभान्वित किया गया है।


कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यकारिणी ने ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों को कार्यभार ग्रहण पत्र सौंपे तथा 500 से अधिक शिक्षकों को आभार पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री सुदेश पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंदू, वरिष्ठ शिक्षाविद ज्ञानेंद्र शुक्ला, प्रियंका शुक्ला, श्रद्धा बाजपेई, बृजेश पाण्डेय, विवेक तिवारी और अनुपम मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

शिक्षक वर्ग की दूसरों के हित की रखता सोच : विधायक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link