Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 31, 2026

सड़क के गड्ढे में उछली बाइक, गिरने से शिक्षिका की मौत

सड़क के गड्ढे में उछली बाइक, गिरने से शिक्षिका की मौत

हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र में आरटीओ कार्यालय के पास बांदा-अतर्रा मार्ग पर शनिवार देर शाम हुआ। गंभीर हालत में पति उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सड़क पर गिरने से शिक्षिका को काफी चोट आई थी। 

तिंदवारी थाना क्षेत्र के भिडौरा गांव निवासी शिवप्रसाद ने बताया कि शनिवार को वह पत्नी मीरा देवी (46) के साथ रक्षाबंधन पर अतर्रा के नगनेधी गांव स्थित ससुराल गए थे। वहां मीरा देवी ने भाइयों को राखी बांधी। इसके बाद दोनों बाइक से शाम करीब सात बजे बांदा लौट रहे थे। 



आरटीओ कार्यालय के पास बांदा-अतर्रा मार्ग पर सड़क में बने गड्ढे में बाइक उछल गई। इससे पीछे बैठीं मीरा देवी उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरीं। पति ने उन्हें तत्काल रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 



शिवप्रसाद तिंदवारी के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। मीरा देवी बांदा शहर के गूलर नाका स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका थीं। दोनों बांदा के गायत्री नगर में मकान बनवाकर रह रहे थे। उनके तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि सड़क के गड्ढे में बाइक उछलने से हादसा हुआ। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 


हादसे की खबर से शिक्षकों में शोक की लहर है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरबंस, जिला प्रचार मंत्री राजेंद्र नाथ और शिक्षक अवनीश कुमार ने शोक व्यक्त किया।

सड़क के गड्ढे में उछली बाइक, गिरने से शिक्षिका की मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link