आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनाती को लेकर विवाद, बहू कार्यक
त्री तो सास सहायिका
प्रयागराज/झूंसी। नैका गांव के आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम पर तैनाती को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि नियमों की अनदेखी करते हुए एक ही परिवार की बहू को कार्यकत्री और सास को सहायिका के पद पर नियुक्त किया गया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि केंद्र पर तैनात मधुलिका, पत्नी शशि शेखर, कार्यकत्री के पद पर हैं, जबकि उनकी सगी सास रानी देवी, पत्नी राजाराम, सहायिका के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि रानी देवी की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है, इसके बावजूद उनकी सेवा ली जा रही है।
ग्रामीणों ने यह भी दावा किया है कि रानी देवी के स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं है और वह चारपाई पर रहने को मजबूर हैं। इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि नियुक्ति और कार्यप्रणाली में कई अनियमितताएं की गई हैं। मामले में जांच की मांग की गई है।
शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। बताया जा रहा है कि डीएम ने सीडीओ को जांच सौंपी है। सीडीओ ने कहा है कि पूरे प्रकरण की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

