Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 31, 2026

आईएएस दिव्या मित्तल का प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा

आईएएस दिव्या मित्तल का प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा

लखनऊ,। यूपी कैडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अफसर दिव्या मित्तल ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक और ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए दी। दिव्या वर्तमान में विशेष सचिव राजस्व के पद पर तैनात हैं।







उन्होंने सुबह 7:52 बजे एक मार्मिक व भावुक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने लिखा, आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए आईएएस से त्यागपत्र दे दिया है। वहीं, नियुक्ति विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि अभी तक दिव्या का इस्तीफा नहीं मिला है। कार्यालय खुलने पर सोमवार को संभवत: मिल जाए।




यूपी में पिछले कुछ सालों में नौ आईएएस अफसर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले चुके हैं और तीन इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें रिंकू सिंह राही ने बाद में इस्तीफा वापस ले लिया। रजनीश चंद्रा का वीआरएस मांगे जाने पर स्वीकार नहीं हुआ है।



आईएएस दिव्या मित्तल का प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link