एक करोड़ रुपये की वित्तीय गड़बड़ी में शिक्षक निलंबित
वित्तीय अनियमितता के मामले में शिक्षा विभाग ने सहायक शिक्षक जगन्नाथ महतो को निलंबित कर दिया है। अब उनके खिलाफ आरोप पत्र निर्गत किया जाएगा। निलंबित शिक्षक जगन्नाथ महतो वर्तमान में समस्तीपुर के रायपुर स्थित विदेही परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में कार्यरत हैं। गबन के आरोप के समय वे वैशाली जिले के पातेपुर स्थित अम्शों कुंवर उच्च माध्यमिक विद्यालय, भरथीपुर के तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक थे। इन पर विद्यालय के विभिन्न खातों से एक करोड़ रुपये से
●समस्तीपुर के स्कूल में तैनात हैं शिक्षक जगन्नाथ महतो
अधिक की नकद निकासी, छात्र कोष एवं विकास कोष के खातों की कैशबुक का वित्तीय नियमों के अनुरूप रखरखाव नहीं करने, लेन-देन का सही विवरण दर्ज नहीं करने, विपत्रों के उचित संधारण का अभाव आदि आरोप हैं। विभाग ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। उनका पक्ष सुनने के बाद आरोपों को गंभीर वित्तीय प्रकृति का मानते हए निलंबन की कार्रवाई की गई

