Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 13, 2026

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना: शिक्षकों के लिए जरूरी अपडेट, 7 दिन में आवेदन सत्यापित कराने के निर्देश

 मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के क्रियान्वयन के संबंध में।


महोदय,


उपर्युक्त विषयक शासन के पत्र संख्या-1/1426138/2026 दिनांक 10.08.2026 (छायाप्रति संलग्न) का अवलोकन करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से लाभान्वित किये जाने हेतु सम्यक् विचारोपरान्त निम्नवत् निर्णय लिया गया है:-




(1) शिक्षकों द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना हेतु विकसित पोर्टल-http://cmtcts-upsdc-gov-in पर पंजीकरण करना होगा।




(2) शिक्षकों द्वारा स्वंय तथा अपने आश्रितों का पोर्टल- http://cmtcts-upsdc-gov-in पर उनके आधार कार्ड के अनुसार विवरण दर्ज करना होगा।




(3) शिक्षक का आवेदन प्रथम स्तर पर सत्यापन एवं अनुमोदन हेतु सम्बन्धित विद्यालय के




प्रधानाध्यापक को अग्रसारित होगा।




(4) प्रधानाध्यापक द्वारा शिक्षक की नियुक्ति नियमानुसार होने तथा निरन्तर कार्यरत होने की स्थिति में परीक्षणोपरान्त आवेदन सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी को सत्यापन एवं अनुमोदन हेतु अग्रसारित किया जायेगा।




(5) संबंधित शिक्षक के किसी कारण विद्यालय से पृथक होने की स्थिति में प्रधानाध्यापक द्वारा खण्ड शिक्षा शिक्षा अधिकारी के माध्यम से तत्काल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया जायेगा, जिससे संबंधित शिक्षक को इस योजना से पृथक कराया जा सके।




(6) खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदन को अनुमोदित किये जाने के पश्चात सम्बन्धित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अन्तिम अनुमोदन हेतु अग्रसारित कर दिया जाएगा।



(7) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदन स्वीकृत किये जाने के पश्चात् सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होगी।



उपरोक्त के दृष्टिगत आपको निर्देशित किया जाता है कि वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को उक्त योजना से लाभान्वित किये जाने हेतु संलग्न प्रारूप पर सत्यापित / हस्ताक्षरित सूचना 07 दिवस के भीतर इस कार्यालय को हार्ड व साफ्‌ट कॉपी में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। संलग्नक-उक्तवत् ।


भवदीय



मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना: शिक्षकों के लिए जरूरी अपडेट, 7 दिन में आवेदन सत्यापित कराने के निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link