Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 13, 2026

बीईओ के खिलाफ शिक्षकों का आक्रोश, ढाई सौ शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

 बीईओ के खिलाफ शिक्षकों का आक्रोश, ढाई सौ शिक्षकों ने किया प्रदर्शन..*


जनपद जौनपुर, केराकत विकासखंड के बीआरसी परिसर में गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के खिलाफ शिक्षकों का आक्रोश खुलकर सामने आया। करीब ढाई सौ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बीआरसी परिसर पहुंचकर घंटों प्रदर्शन किया और बीईओ के स्थानांतरण के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।



प्रदर्शन के चलते काफी देर तक बीआरसी परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। प्रदर्शनकारी शिक्षक-शिक्षिकाएं बीईओ को हटाए जाने की मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए थानागद्दी चौकी प्रभारी कृष्णानंद यादव और केराकत कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और शिक्षकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन शिक्षक अपनी मांग पर कायम रहे।




शिक्षकों ने कहा कि वे मामले की शिकायत जिले पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) से करेंगे। इसके बाद सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया।




प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का आरोप है कि बीईओ द्वारा उनका उत्पीड़न किया जाता है और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। शिक्षकों ने यह भी आरोप लगाया कि बीईओ निर्धारित समय से पहले विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षक-शिक्षिकाओं की अनुपस्थिति दर्ज कर देते हैं। उनका कहना है कि विद्यालय का निर्धारित समय सुबह 8 बजे है, इसके बावजूद इससे पहले बीईओ अगर स्कूल पर पहुंच जाते हैं तो वहां के शिक्षकों को अनुपस्थित कर देते हैं




शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने और बीईओ का स्थानांतरण करने की मांग की है।


बीईओ के खिलाफ शिक्षकों का आक्रोश, ढाई सौ शिक्षकों ने किया प्रदर्शन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link