Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 13, 2026

एयरटेल का रिचार्ज महंगा पड़ेगा

एयरटेल का रिचार्ज महंगा पड़ेगा

नईदिल्ली, विशेष संवाददाता। देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनी एयरेटल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान बंद कर दिया है। इसकी जगह 28 दिन की वैधता के साथ 349 रुपये का प्लान ग्राहकों को उपलब्ध कराया गया।



इससे इस श्रेणी के प्लान के लिए अब 50 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। यह सीधे तौर पर करीब 16.7 फीसदी की बढ़ोतरी है। इसके बाद दूसरी कंपनियां भी रिचार्ज की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं।

दो वर्ष में करीब 36 फीसदी तक जेब पर बढ़ा बोझ


 पहले 3 जुलाई 2024 से अपने प्रीपेड और पोस्टपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतों में 10 से 21 फीसदी तक बढ़ोतरी की थी। अब करीब दो वर्ष बाद कंपनी ने एक बार फिर रिचार्ज प्लान महंगे किए हैं। इस बार कुछ प्लान की कीमत में 16 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इस तरह 2024 से अगस्त 2026 के बीच कंपनी के कुछ रिचार्ज प्लान करीब 36 फीसदी तक महंगे हो गए हैं। उधर, रिचार्ज प्लान बंद करने और महंगे रिचार्ज उपलब्ध कराने को लेकर एयरटेल से पूछा गया तो उनके प्रतिनिधि की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया।

इसके साथ ही, एयरटेल ने देशभर में 579, 619 और 649 रुपये वाले कुछ चुनिंदा प्रीपेड प्लान भी बंद कर दिए हैं। इससे एयरटेल ग्राहकों की जेब पर रिचार्ज का बोझ बढ़ गया है। कंपनी ने एंट्री लेवल से लेकर लोकप्रिय अनलिमिटेड प्लान तक बंद किए हैं। इसके साथ ही कुछ मिड-रेंज प्लान की वैधता कम कर दी गई है। इससे रोजाना


डेटा कनेक्शन चालू रखने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, 84 दिन की वैधता वाला 799 रुपये का प्लान भी बंद कर दिया गया है। अब 2 जीबी रोजाना डाटा और 84 दिन की वैधता वाला प्लान 899 रुपये में उपलब्ध है।

एयरटेल का रिचार्ज महंगा पड़ेगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link