एक साल की बैटरी लाइफ के साथ Jio का JioTag 2 लॉन्च.. झट से खोज निकालेगा खोए हुए सामान!
अभी हाल ही में Reliace Jio की ओर से JioTag 2 को इंडिया के बाजार में एंट्री मिली है, यह एक स्मार्ट गैजेट है जो आपके सामान की सुरक्षा के लिए आया है। इस डिवाइस के लॉन्च के साथ ही कंपनी ने अपने स्मार्ट गैजेट के पोर्टफोलियो को भी बढ़ाया है। ये कंपनी का सेकंड जनरेशन ट्रैकर है, इसके पहले कंपनी इसी डिवाइस को JioTag के तौर पर लॉन्च का चुकी है। इस डिवाइस को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो आपको यह कलर ऑप्शन में मिल जाने वाला है। अगर इस डिवाइस की कुछ खसियतों की बाट करें तो यह एंड्रॉयड और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम कर सकता है। यहाँ आपको नए JioTag 2 से जुड़ी सभी जानकारी मिलने वाली है। हम आपको यहाँ इस डिवाइस के फीचर, स्पेक्स के अलावा कीमत से लेकर इसकी उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
JioTag 2 के फीचर्स
रिलायंस जियो का कहना है कि JioTag 2 यूज़र्स को खोई हुई चीज़ों को ब्लूटूथ रेंज के अंदर और बाहर, दोनों ही स्थितियों में ढूंढने में मदद करने वाला है। उदाहरण के लिए अगर आपने इस डिवाइस को किसी अन्य चीज के साथ अटैच किया है तो आपको यह उसका स्टेट्स बताता रहता है। मानकर चलिए कि आपने इसे अपने घर की चाबी के साथ लगा रहा है और आप बार बार अपने घर की चाबी को कहीं भूल जाते हैं तो इस डिवाइस के साथ उसे फिर से तलाशना बेहद ही आसान हो जाता है, क्योंकि यह डिवाइस उस समय नॉइज़ करना शुरू कर देता है, जब आप एप के माध्यम से इसे उस चीज को खोजने के लिए कहते हैं, ऐसे में आपको आसानी से कोई भी कहीं भी खोई हुई चीज आसानी से मिल जाती है। यूज़र्स Google के Find Hub या Apple के Find My नेटवर्क का इस्तेमाल करके सपोर्टेड मैप सर्विस के ज़रिए इसकी लोकेशन का पता लगा सकते हैं।
किस तकनीकी पर काम करता है JioTag 2?
यह डिवाइस बीकनिंग टेक्नोलॉजी (beaconing) पर काम करता है, यानी इसे काम करने के लिए सिम कार्ड या एक्टिव मोबाइल डेटा प्लान की ज़रूरत नहीं होती। इसमें डस्ट और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है।
रिप्लेसेबल बैटरी से लैस है JioTag 2
ट्रैकर में एक रेप्लसेबल बैटरी लगी हुई है जिसकी लाइफ एक साल की है, रिलायंस जियो इसके साथ एक एडिशनल बैटरी भी रिटेल पैकेजिंग में देता है। दोनों मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म के सपोर्ट के साथ, JioTag 2 अपने पिछले वर्जन की तुलना में ज़्यादा फ़्लेक्सिबल ट्रैकिंग अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है, इसके अलावा इस सेगमेंट में इसे एक सस्ते डिवाइस के तौर पर भी लॉन्च किया गया है।
इंडिया में JioTag 2 की कीमत और उपलब्धता
भारत में JioTag 2 (यहां से खरीदें) की कीमत 1,249 रुपये है। ग्राहक 50 रुपये तक के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के साथ इसे खरीद सकते हैं, इस डिस्काउंट के बाद डिवाइस का प्राइस घटकर 1,199 रुपये हो जाता है। यह ट्रैकर ब्लैक, रेड और ग्रीन कलर में सेल किया जा रहा है। इसे इंडिया के बाजार में Amazon India से खरीदा जा सकता है।

