Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 13, 2026

बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से की शिष्टाचार मुलाकात

 बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से की शिष्टाचार मुलाकात


अररिया। बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ, अररिया इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी जनाब साहेब आलम से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया तथा शिक्षकों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।


जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संघ के सभी प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि “शिक्षकों की समस्या हमारी भी समस्या है।” उन्होंने जिले के सभी शिक्षकों से अपने-अपने विद्यालयों में पूरी लगन और निष्ठा के साथ अध्यापन कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, संघ के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समय-समय पर मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराने को कहा।


मुलाकात के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने शिक्षकों के अंतर वेतन (अंतर्वेतन) एवं सर्विस बुक से संबंधित समस्याओं को जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष रखा। इस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों को इन विषयों को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही पात्र शिक्षकों को उनका अंतर वेतन प्राप्त होगा।


सर्विस बुक के संबंध में उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला कार्यालय की ओर से आवश्यक पत्र निर्गत किया जाएगा। इसके बाद सभी शिक्षक अपनी सर्विस बुक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे, जिसके बाद संबंधित कार्यवाही पूरी की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी शिक्षक को व्यक्तिगत रूप से अपनी सर्विस बुक लेकर जिला शिक्षा कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है।


इस शिष्टाचार मुलाकात में बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ, अररिया के जिला अध्यक्ष श्री विवेक वर्मा, जिला महासचिव श्री रूपेश कुमार, जिला संयोजक श्री सौरभ मिश्रा, जिला संगठन सचिव श्री सत्य प्रकाश एवं जिला प्रवक्ता श्री धर्मेंद्र राय उपस्थित रहे।


संघ के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने एवं उनके समाधान के लिए दिए गए आश्वासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से की शिष्टाचार मुलाकात Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link