Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 13, 2026

UPTET NEWS: टीईटी मामले में दी दो प्रश्नों पर अंकों की जानकारी

 UPTET NEWS: टीईटी मामले में दी दो प्रश्नों पर अंकों की जानकारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुधवार को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से टीईटी 2021 के दो प्रश्नों के अंक देने के आदेश के अनुपालन की जानकारी प्रस्तुत की गई। इसमें अवमानना याचिका दाखिल करने वाले 10 याचियों को प्रदान किए गए अंकों का ब्यौरा पेश किया गया।

याचियों के अधिवक्ता संजय कुमार यादव ने इस पर समय की मांग की तो कोर्ट ने उन्हें समय देते हुए अवमानना याचिका पर सुनवाई के लिए सात सितंबर की तारीख लगा दी।

यह आदेश न्यायमूर्ति विकास बुधवार ने दिया है। याचियों के अधिवक्ता संजय कुमार यादव के अनुसार परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से प्रस्तुत जानकारी में बताया गया है कि पांच याचियों को दोनों प्रश्नों के दो-दो, चार को एक-एक और एक को पहले ही अंक मिलने के कारण कोई अंक नहीं प्रदान किया जाना है।

UPTET NEWS: टीईटी मामले में दी दो प्रश्नों पर अंकों की जानकारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link