Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 13, 2026

अति महत्वपूर्ण सूचना – निपुण प्लस आकलन एवं निपुण विद्यालय

 📢 अति महत्वपूर्ण सूचना – निपुण प्लस आकलन एवं निपुण विद्यालय


सभी शिक्षकगण कृपया ध्यान दें।


निपुण प्लस ऐप पर बच्चों के आकलन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अब ऐप पर दो प्रकार के आकलन प्रदर्शित होंगे—


1️⃣ निपुण प्लस आधारित आकलन

2️⃣ सूचीवार आकलन


🔹 सूचीवार आकलन कैसे करें?

प्रत्येक माह शिक्षक द्वारा कक्षा में जो भी दक्षताएँ पढ़ाई जाती हैं, उनका आकलन किया जाना है। इसके लिए ऐप में विषय का चयन → संबंधित सूची का चयन → दक्षता का चयन करके बच्चों का आकलन करें। अर्थात जिस दक्षता को पढ़ाया जा चुका है, उसी दक्षता पर बच्चों का आकलन किया जाएगा।


📌 प्रत्येक माह सभी बच्चों का आकलन अनिवार्य है। एक भी बच्चा आकलन से छूटने पर विद्यालय NBMC पोर्टल पर Red Zone में प्रदर्शित रहेगा। अतः सभी शिक्षक यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक माह 100% बच्चों का आकलन अवश्य हो।


📊 परिणाम देखने की सुविधा:

निपुण प्लस ऐप में नीचे बाईं ओर “Result/परिणाम” का विकल्प भी दिया गया है। शिक्षक इस विकल्प पर जाकर अपने द्वारा किए गए आकलन का परिणाम देख सकते हैं तथा बच्चों की प्रगति के अनुसार आगे की शिक्षण योजना बना सकते हैं।


📚 इस वर्ष निपुण आकलन में महत्वपूर्ण बदलाव


इस वर्ष केवल कक्षा 1 एवं 2 ही नहीं, बल्कि कक्षा 1 से 5 तक के सभी बच्चों का निपुण आकलन किया जाएगा और इसी आकलन के आधार पर विद्यालय को निपुण विद्यालय घोषित किया जाएगा।


विषयवार आकलन—


🔸 कक्षा 1 एवं 2: हिंदी एवं गणित

🔸 कक्षा 3, 4 एवं 5: हिंदी, गणित, अंग्रेजी एवं पर्यावरणीय अध्ययन


📱 कक्षा 1, 2 एवं 3 का निपुण आकलन निपुण प्लस ऐप के माध्यम से कराया जाएगा।


📝 कक्षा 4 एवं 5 का आकलन Pen-Paper Based होगा।


📅 निपुण विद्यालय के लिए आकलन 20 नवंबर के आसपास प्रारंभ होने की संभावना है। इस आकलन के आधार पर यह निर्धारित किया जाएगा कि कौन-कौन से विद्यालय निपुण विद्यालय बने हैं।


🏆 परिणाम जनवरी/फरवरी में घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद निपुण सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।


🎯 सभी विद्यालय अभी से तैयारी प्रारंभ करें। प्रत्येक माह निपुण प्लस ऐप पर सूचीवार आकलन अवश्य करें, बच्चों को सभी निर्धारित दक्षताएँ हासिल कराएँ और उनकी प्रगति पर लगातार कार्य करें।


हमारा सामूहिक प्रयास यही हो कि अधिक से अधिक विद्यालय निपुण बनें और हमारा जनपद निपुण जनपद बने।


🙏 धन्यवाद।

अति महत्वपूर्ण सूचना – निपुण प्लस आकलन एवं निपुण विद्यालय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link