Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 13, 2026

छात्राओं का आरोप, अपने बच्चों के डायपर बदलवाती हैं शिक्षिका

 छात्राओं का आरोप, अपने बच्चों के डायपर बदलवाती हैं शिक्षिका

शाहजहांपुर : सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली चार छात्राओं ने शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि शिक्षिका अपने बच्चे का डायपर बदलवाती हैं। कहती हैं कि पढ़ाई छोड़ उनके बच्चे के साथ खेलो। अपने पैर दबवाती हैं। मना करने पर चुड़ैल बोलती हैं। बुधवार को छात्राओं के स्वजन ने तिलहर थाने में तहरीर दी। शिक्षिका ने भी पुलिस में की गई शिकायत में छात्राओं के अभिभावकों पर अभद्रता और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।



तिलहर के खानपुरा प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं ने बताया कि शिक्षिका प्रिया सिंह पढ़ाने से ज्यादा निजी कार्य कराती हैं। स्कूल में झाडू लगवाती हैं, सिर में जुएं दिखवार्ती हैं। अपने बच्चों के डायपर बदलवातीं, गंदे कपड़े घुलवाती हैं। मना करने पर धमकी देती हैं कि स्कूल में नहीं पढ़ने देंगी।


शिक्षिका से परेशान होकर स्वजन को जानकारी दी। छात्राओं के चाचा संतोष कुमार ने बुधवार को थाने पहुंचकर घटनाक्रम बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्राओं ने घर आकर प्रकरण बताया तो शिक्षिका ने उन्हें पीटा। जातिसूचक शब्द भी कहे। उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी।


इस पर शिक्षिका प्रिया सिंह का कहना था कि उन्हें परेशान किया जा रहा। 11 अगस्त को संतोष कुमार, शिवकुमार अपने साथियों के साथ स्कूल में आए। उन्होंने नाम लेकर क्लासरूम से बाहर बुलाया, इसके बाद वीडियो बनाने लगे। इस पर आपत्ति जताई तो कहने लगे कि नौकरी नहीं करने देंगे। शिक्षिका ने भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस प्रकरण में बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप की जानकारी हुई है, इसकी जांच करा रहे हैं।

छात्राओं का आरोप, अपने बच्चों के डायपर बदलवाती हैं शिक्षिका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link