Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 13, 2026

स्कूल में छात्र को सांप ने डसा, अफरातफरी

 स्कूल में छात्र को सांप ने डसा, अफरातफरी

संवाददाता। रेहरा बाजार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रंकीबदलपुर में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शिक्षिका कहने पर कक्षा पांच के 13 वर्षीय छात्र तौसीफ राजा कमरे में चटाई उठाने गया। चटाई उठाते समय उसके नीचे छिपे सांप ने तौसीफ को काट लिया। सांप के काटने से वह चीखने लगा तो स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों की मुस्तैदी से छात्र को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादुल्लानगर पहुंचाया गया, जहां समय पर उपचार मिलने से उसकी



हालत में सुधार बताया जा रहा है। कोटवा दरगाह निवासी तौसीफ ने


●अस्पताल में भर्ती सर्पदंश का शिकार हुआ बालक।


बताया सुबह करीब आठ बजे शिक्षिका के कहने पर छात्र तौसीफ रजा कमरे से चटाई लाने गया था। कमरे में अंधेरा होने के कारण चटाई के नीचे छिपा सांप उसे दिखाई नहीं दिया। चटाई उठाते ही सांप ने उसके पैर में


डस लिया। वह चीखने लगा तो दूसरे बच्चे पहुंचे तो सांप को देख सभी शोर मचाते बाहर भागे। स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे दहशत में सभी करक्षों से निकलकर बाहर आकर खड़े हो गए। सर्पदंश की जानकारी मिलते ही इंचार्ज शिक्षिका प्रतीक्षा यादव, किरण ओझा, प्रधानाध्यापक अखलाक आलम और शिक्षामित्र मुस्ताक अहमद सक्रिय हो गए। प्रधानाध्यापक व शिक्षामित्र छात्र को तत्काल अस्पताल ले गए। सीएचसी में डॉ. विजय भान और डॉ. विकल्प मिश्र ने उपचार शुरू किया। डॉक्टरों ने एहतियातन छात्र को शाम तक निगरानी में रखने की बात कही।

स्कूल में छात्र को सांप ने डसा, अफरातफरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link