Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 26, 2026

पंचायती राज विभाग में एडीओ की सीधी भर्ती होगी

पंचायती राज विभाग में एडीओ की सीधी भर्ती होगी

लखनऊ, पंचायती राज विभाग अब सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की खुद भर्ती करेगा। अभी तक पंचायती राज विभाग सहायक विकास अधिकारी के पद ग्राम्य विकास विभाग से प्रतिनियुक्ति पर अधिकारियों की तैनाती करता है। अब वह खुद इन पदों पर भर्ती करेगा।






पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के कुल पदों में से 50 प्रतिशत पद उप्र लोक सेवा आयोग की सीधी भर्ती परीक्षा के माध्यम से भरे जाएंगे। वहीं 50 प्रतिशत पदों पर विभाग पदोन्नति के माध्यम से भरेगा। फिलहाल, कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), सेवानियमावली (द्वितीय संशोधन) 2026 को मंजूरी दे दी है। अब पंचायती राज विभाग प्रदेश भर में एडीओ (पंचायत) के रिक्त पदों का ब्योरा एकत्र करेगा।

पंचायती राज विभाग में एडीओ की सीधी भर्ती होगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link