Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 26, 2026

सीडीओ ने परिषदीय विद्यालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सीडीओ ने परिषदीय विद्यालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

फर्रुखाबाद। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विनोद कुमार गौड़ ने कंपोजिट कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय रंगसाजन का निरीक्षण कर विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कायाकल्प योजना के तहत कराए गए कार्यों की स्थिति देखी। विद्यालय में कायाकल्प के सभी कार्य पूर्ण पाए गए।





निरीक्षण के समय विद्यालय की रसोई में मध्यान्ह भोजन तैयार किया जा रहा था। बच्चों को दाल-चावल परोसा जा रहा था। सीडीओ ने भोजन की गुणवत्ता के साथ-साथ रसोईघर में रखे मसालों की भी जांच की। रसोई की व्यवस्था और मसाले व्यवस्थित पाए गए।


सीडीओ ने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के उचित रखरखाव, साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश शिक्षकों को दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

सीडीओ ने परिषदीय विद्यालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link