Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 26, 2026

पांच हजार को नौकरी देगा यूपीपीएससी

पांच हजार को नौकरी देगा यूपीपीएससी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग आने वाले डेढ़ महीनों में पांच हजार से अधिक बेरोजगारों को नौकरी देने जा रहा है। 30 सितंबर तक राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड भर्ती की मुख्य परीक्षा के कई विषयों के परिणाम घोषित होने जा रहा है। एलटी ग्रेड वाणिज्य विषय के 58 पदों और संस्कृत के 188 पदों का परिणाम 30 अगस्त तक घोषित होगा। विज्ञान और गृह विज्ञान के 1791, गणित के 1240 पदों का परिणाम 15 सितंबर तक, जीव विज्ञान के 924 पदों का परिणाम 25 सितंबर तक जबकि हिन्दी के 716 कुल 4917 पदों का परिणाम 30 सितंबर तक आएगा।






राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रधानाचार्य के 21 पदों का परिणाम सात सितंबर तक जारी होगा। पीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा का परिणाम आठ अक्तूबर तक घोषित करेगा।

पांच हजार को नौकरी देगा यूपीपीएससी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link