Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 10, 2026

शिक्षक पुरस्कार को बताना होगा कितनी बढ़ी छात्र संख्या

 शिक्षक पुरस्कार को बताना होगा कितनी बढ़ी छात्र संख्या

लखनऊ। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के अध्यापकों को शिक्षक पुरस्कार पाने के लिए बताना होगा कि उन्होंने कितनी छात्र संख्या बढ़ाई। नवाचार व शिक्षण तकनीकी को भी आंका जाएगा। 13 से लेकर 19 अगस्त तक साक्षात्कार होगा। पीपीटी की मदद से पांच-पांच मिनट भी शिक्षक अपने श्रेष्ठ कार्यों के बारे में जानकारी व विशेषज्ञों के सवालों का जवाब देंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए विभिन्न जिलों के चयनित शिक्षकों का साक्षात्कार लिया जाएगा।




फिर राज्य स्तरीय सूची तैयार होगी।




श्रेष्ठ शिक्षकों के चयन के लिए साक्षात्कार होंगे




पुरस्कार पाने की दौड़ में शामिल शिक्षकों को यह बताना होगा कि किस तरह की शिक्षण तकनीकी का वह प्रयोग कर रहे हैं। नवाचार के साथ-साथ विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के प्रयास व उनके प्रभाव का आंकलन किया जाएगा। श्रेष्ठ शिक्षकों के चयन के लिए अलग-अलग दिन दो-दो पालियों में साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। राज्य शिक्षक पुरस्कार चयन समिति विभिन्न मानकों पर शिक्षकों को कसेगी और फिर राज्य शिक्षक पुरस्कार चयन की सूची को अंतिम रूप देगी। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।



शिक्षक पुरस्कार को बताना होगा कितनी बढ़ी छात्र संख्या Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link