Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 10, 2026

परिषदीय स्कूलों के दिव्यांग छात्र शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे

 परिषदीय स्कूलों के दिव्यांग छात्र शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे

परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के दिव्यांग छात्रों को भी शैक्षिक भ्रमण पर भेजा जाएगा। 50-50 दिव्यांग छात्रों का बैच बनाकर उन्हें शैक्षिक भ्रमण पर भेजा जाएगा। प्रत्येक जिले को इस शैक्षिक भ्रमण के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की धनराशि भेजी गई है।





महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर जिले में तीन-तीन शैक्षिक भ्रमण आयोजित किए जाएंगे। शैक्षिक भ्रमण पर जाने वाले दिव्यांग छात्रों को भोजन, जलपान, टी-शर्ट, कैप सहित अन्य सामग्री दी जाएगी। दो महिला केयर टेकर भी साथ में होंगी। प्रति शैक्षिक भ्रमण पर 50-50 हजार रुपये की दर से तीन एक्सप्रोजर विजिट में कुल 1.50 लाख रुपये प्रत्येक जिले में खर्च किए जाएंगे।




सभी तरह की दिव्यांगता वाले विद्यार्थियों का चयन जिलों में किया जाएगा। यह शैक्षिक भ्रमण जिले के भीतर या फिर आसपास के जिले में स्थित ऐतिहासिक धरोहर, सुगम्य, सुरक्षित व ज्ञानवर्द्धन में सहायक स्थान पर ले जाया जाएगा।



परिषदीय स्कूलों के दिव्यांग छात्र शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link