Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 10, 2026

खेल विभाग में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया तेज

 खेल विभाग में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया तेज

लखनऊ। खेल विभाग में उपनिदेशक और क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारियों के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस कड़ी में सोमवार को शासन स्तर पर दो उपनिदेशक और सात क्रीड़ाधिकारी पदों के लिए डीपीसी (डिपार्टमेंट प्रमोशन कमेटी) की जाएगी।




उपनिदेशक (डिप्टी डायरेक्टर) के दो पदों में से एक पिछले कई महीनों से रिक्त है, जबकि दूसरे पद पर तैनात उपनिदेशक एमएस मिश्रा 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। ऐसे में अगले महीने विभाग में उपनिदेशक के दोनों पद खाली हो जाएंगे। उपनिदेशक व क्रीड़ाधिकारी के पदों के लिए आज शासन स्तर पर डीपीसी जाएगी।


प्रदेश में इस समय निर्धारित 18 पदों के सापेक्ष महज पांच क्रीड़ाधिकारी तैनात हैं। इसमें पदक विजेताओं के लिए छह पद सृजित किए गए हैं, जबकि सात पद खाली हैं। इसका सबसे बड़ा कारण पिछले कुछ माह में कई क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारियों का ट्रांसफर होना रहा। खेल सचिव सुहास एलवाई ने बताया कि सोमवार को उपनिदेशक और क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी पदों के लिए डीपीसी की जाएगी ताकि जल्द से जल्द तैनाती की जा सके

खेल विभाग में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया तेज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link