Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 10, 2026

कल से कर सकेंगे छात्रवृत्ति के आवेदन

 कल से कर सकेंगे छात्रवृत्ति के आवेदन

लखनऊ। ओबीसी छात्र मंगलवार से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे। छात्रवृत्ति पाने के लिए छात्र 21 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से कक्षा नौ व कक्षा 10 और इंटरमीडिएट से लेकर उच्च शिक्षा तक के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन का कार्यक्रम जारी किया गया है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के छात्रों से अपील की गई है कि वह आवेदन प्रक्रिया तय समय में पूरी करें। पिछले वर्ष 2025-26 में पिछड़ा वर्ग के 36 लाख से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई थी। ऐसे छात्र जिनके अभिभावक की वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम है, तो वह छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे।






पात्र छात्रों का सत्यापन करने के बाद उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी जाएगी।



कल से कर सकेंगे छात्रवृत्ति के आवेदन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link