सीएनजी तीन रुपये महंगी
लखनऊ, । सीएनजी फिर महंगी हो गई है। ग्रीन गैस ने लखनऊ और आगरा में सीएनजी के दामों में तीन रुपये प्रति किलो का इजाफा किया है। अयोध्या, उन्नाव व सुल्तानपुर में सीएनजी के रेट दो रुपये किलो चढ़े हैं। बढ़ी दरें आठ अगस्त से लागू हो गई हैं।
ग्रीन गैस के महाप्रबंधक (विपणन) प्रवीण सिंह ने बताया कि लखनऊ और आगरा में सीएनजी के दाम 102 से बढ़कर 105 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। अयोध्या, उन्नाव व सुलतानपुर में सीएनजी 101.75 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी। मई से अगस्त के बीच सीएनजी के दामों में करीब 8.25 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है।

