Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 10, 2026

क्लासरूम से टीवी स्क्रीन तक पहुंचेगा आगरा के शिक्षकों का ज्ञान, पीएम ई-विद्या में हुआ चार का चयन

 क्लासरूम से टीवी स्क्रीन तक पहुंचेगा आगरा के शिक्षकों का ज्ञान, पीएम ई-विद्या में हुआ चार का चयन




आगरा जिले के चार शिक्षक टीवी के उन चैनलों पर बच्चों को पढ़ाते नजर आएंगे, जिनके जरिये बिना इंटरनेट के भी विद्यार्थी घर बैठे पढ़ाई कर सकते हैं। पीएम ई-विद्या योजना के तहत डिजिटल शैक्षिक कंटेंट तैयार करने और चैनल के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए प्रदेशभर से शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें जिले के चार शिक्षक शामिल हैं।

डायट प्राचार्य विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पीएम ई-विद्या के तहत वन क्लास-वन चैनल की व्यवस्था के जरिये कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग शैक्षिक सामग्री प्रसारित की जाती है। एससीईआरटी लखनऊ की ओर से पांच दिवसीय प्रशिक्षण में जिले के भी चार शिक्षकों को डिजिटल कंटेंट डिजाइन, स्टूडियो प्रस्तुतीकरण, शैक्षिक वीडियो निर्माण, गुणवत्ता मूल्यांकन और प्रभावी डिजिटल शिक्षण की जानकारी दी गई है। डायट प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि पीएम ई-विद्या के डीटीएच चैनलों, यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।


इन शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

चैनल के लिए चयनित जिले के चार शिक्षकों में वीरांगना अवंतीबाई राजकीय इंटर कॉलेज, कलाल खेरिया की सहायक अध्यापिका प्रिया मिश्रा, राजकीय इंटर कॉलेज आगरा की मीता वर्मा, राजकीय हाईस्कूल जयनगर, शमसाबाद की प्रेरणा सेठ और प्राथमिक विद्यालय पनवारी, अछनेरा की ज्योति जैन शामिल हैं

क्लासरूम से टीवी स्क्रीन तक पहुंचेगा आगरा के शिक्षकों का ज्ञान, पीएम ई-विद्या में हुआ चार का चयन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link