Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 10, 2026

निपुण परीक्षा का भी मिलेगा रिपोर्ट कार्ड

 निपुण परीक्षा का भी मिलेगा रिपोर्ट कार्ड

यूपी में परिषदीय स्कूलों में प्री-प्राइमरी से कक्षा पांच तक के छात्रों की निपुण परीक्षा का भी रिजल्ट अभिभावकों को दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम ऑनलाइन भी उपलब्ध रहेगा। नवंबर-दिसंबर में होने वाले निपुण मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।






भाषा, विज्ञान, गणित व पर्यावरण विज्ञान इत्यादि विषयों में छात्रों की दक्षता जांचने के लिए निपुण परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। छात्रों को आधारभूत ज्ञान है या नहीं इसका आंकलन करने डीएलएड के प्रशिक्षु विद्यालयों में जाएंगे। ऐसे छात्र जो 75 प्रतिशत तक प्रश्नों का सही जवाब देंगे, उन्हें निपुण घोषित किया जाएगा। छात्रों के अभिभावकों को निपुण परीक्षा का परिणाम देकर उन्हें अभिभावक समझाएंगे कि किन-किन विषय में उनका बच्चा कमजोर है। विद्यालय में प्रत्येक छात्र की दक्षता जांची जाएगी और रिजल्ट में सुधार के लिए चर्चा होगी। स्कूली शिक्षा महानिदेशालय परीक्षा परिणाम को पोर्टल पर भी ऑनलाइन अपलोड करेगा। जिससे प्रत्येक विद्यालय की स्थिति जांची जा सके। अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के शिक्षकों को हर वर्ष की तरह सम्मानित भी किया जाएगा। सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) के प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वह डीएलएड प्रशिक्षुओं के सहयोग से यह कार्य कराने में मदद करें।




निपुण भारत मिशन के तहत विद्यालयों में छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा मिले और उन्हें आधारभूत ज्ञान हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।




● कक्षा पांच तक के छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा




● ऑनलाइन भी किया जाएगा रिपोर्ट कार्ड

निपुण परीक्षा का भी मिलेगा रिपोर्ट कार्ड Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link