Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 4, 2026

यूपीटीईटी के प्रत्यावेदन 10 तक केवल ई-मेल से लेंगे

यूपीटीईटी के प्रत्यावेदन 10 तक केवल ई-मेल से लेंगे



प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) के परिणाम के संबंध में अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदन केवल ऑनलाइन लेगा। चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अब अपना प्रत्यावेदन आयोग के ई-मेल upesscprayagraj@gmail.com पर 10 सितंबर तक भेज सकते हैं। अब से आयोग कार्यालय में इस संबंध में ऑफलाइन माध्यम से कोई भी प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षक दिवस से शुरू होंगे स्पेशल टीईटी के आवेदन: प्रदेश सरकार के फैसले के अनुसार कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) के आवेदन शिक्षक दिवस (पांच सितंबर) से शुरू होंगे। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बुधवार को इस परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया।



यूपीटीईटी के प्रत्यावेदन 10 तक केवल ई-मेल से लेंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link