Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 4, 2026

स्कूलों के 50 मीटर दायरे में जंक फूड बिक्री पर रोक लगेगी

स्कूलों के 50 मीटर दायरे में जंक फूड बिक्री पर रोक लगेगी

नई दिल्ली,एजेंसी। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजित पुनहानी ने गुरुवार को कहा कि प्राधिकरण ने स्कूल परिसर तथा उसके 50 मीटर के दायरे में अधिक वसा, चीनी और नमक वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है।





यह प्रस्ताव सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है और अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों के खाद्य वातावरण को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।




पुनहानी ने कहा कि यह पहल प्राधिकरण के चल रहे स्वस्थ भोजन अभियान का ही विस्तार है।

स्कूलों के 50 मीटर दायरे में जंक फूड बिक्री पर रोक लगेगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link