Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 4, 2026

प्रधानाचार्य भर्ती में सहा. अध्यापकों को भी मौका

प्रधानाचार्य भर्ती में सहा. अध्यापकों को भी मौका

प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की प्रधानाचार्य भर्ती में 28 साल बाद सहायक अध्यापकों (प्रशिक्षित स्नातक या टीजीटी) को मौका मिला है। शासन के विशेष सचिव संदीप परमार ने प्रधानाचार्य (इंटर स्तर)/प्रधानाध्यापक (हाईस्कूल स्तर) भर्ती में अर्हता संशोधन संबंधी आदेश गुरुवार को जारी कर दिया। पहली बार प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों को भी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक भर्ती में अवसर दिया गया है। प्रधानाचार्य भर्ती के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर तथा शिक्षा स्नातक (बीएड) और केन्द्र/राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था की उच्चतर कक्षाओं में प्रवक्ता या सहायक अध्यापक या हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर न्यूनतम चार वर्ष का शिक्षण अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि तथा बीएड अथवा बीपीएड की उपाधि अनिवार्य है।






अभ्यर्थी के पास केन्द्र/राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था की उच्चतर कक्षाओं (कक्षा नौ से 12) में प्रवक्ता अथवा सहायक अध्यापक अथवा जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर न्यूनतम चार वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की आयु 30 वर्ष से कम आयु नहीं होनी चाहिए। शिक्षा निदेशालय ने इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्यों के 1475 और हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक के 1172 रिक्त पदों की सूचना शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजी है। अब जल्द विज्ञापन जारी होगा।



प्रधानाचार्य भर्ती में सहा. अध्यापकों को भी मौका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link