प्री प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को भी अब स्कूल यूनिफॉर्म ,जूता-मोजा मिलेगा
लखनऊ। परिषदीय प्री-प्राइमरी स्कूलों में पढ़ रहे तीन वर्ष से छह वर्ष की आयु के बच्चों को भी मुफ्त स्कूली यूनिफॉर्म व जूता-मोजा दिया जाएगा। उनके अभिभावकों के बैंक खाते में इसकी धनराशि भेजी जाएगी। अभी तक प्री-प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को यह सुविधा नहीं मिलती थी।
प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) स्कूलों में चल रहे प्री-प्राइमरी स्कूलों से इसकी शुरुआत की जाएगी। बेसिक शिक्षा के 1235 पीएम श्री विद्यालयों में प्री-प्राइमरी स्कूल भी चलाए जा रहे हैं।
अब इन विद्यालयों में पढ़ रहे सभी बच्चों को मुफ्त स्कूली यूनिफॉर्म व जूता-मोजा खरीदने के लिए इनके अभिभावकों के बैंक खाते में धनराशि भेजी जाएगी। अभी तक परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रहे प्रत्येक विद्यार्थियों को स्कूली यूनिफॉर्म, जूता-मोजा इत्यादि खरीदने को 1200 रुपये दिए जाते हैं।
जो उनके अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं। अब ऐसे ही प्री-प्राइमरी स्कूलों के बच्चों के लिए भी यह सुविधा शुरू की जा रही है। सभी जिलों में पीएम श्री स्कूलों में चल रहे प्री-प्राइमरी स्कूलों के बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते की जानकारी मांगी गई है। अभिभावक के आधार लिंक बैंक खाते में यह धनराशि भेजी जाएगी। जिससे बच्चों के लिए स्कूली ड्रेस व जूता-मोजा इत्यादि खरीदे जाएंगे।
● बेसिक शिक्षा के 1235 पीएम श्री विद्यालयों में प्री-प्राइमरी स्कूल भी चल रहे
29 एडेड स्कूलों की सूरत संवारी जाएगी
लखनऊ। यूपी में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत तीन नए राजकीय माध्यमिक स्कूलों का निर्माण किया जाएगा। वहीं 29 अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों की मरम्मत कर उनकी सूरत संवारी जाएगी। करीब 14.76 करोड़ रुपये की धनराशि इसके लिए जारी की गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिन राजकीय माध्यमिक स्कूलों के निर्माण के लिए धनराशि जारी की गई है उसमें चित्रकूट का राजकीय बालिका इंटर कालेज है और इसके लिए 4.11 करोड़ रुपये दिए गए हैं। यह विद्यालय अपूर्ण है और अब इसे निर्माण कर पूरा किया जाएगा।
बच्चे ड्रेस में आएंगे तो स्कूल आने में रुचि बढ़ेगी
बच्चे स्कूली यूनिफॉर्म में विद्यालय आएंगे तो उनकी स्कूल आने में रूचि बढ़ेगी। परिषदीय स्कूलों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी स्कूलों की तरह चलाया जा रहा है। जिससे विद्यार्थियों को कक्षा एक में प्रवेश के लिए अच्छे ढंग से तैयार किया जा जाए। ऐसे में अब सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं।
1200
रुपये अभी तक परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में स्कूल ड्रेस जूता-मोजा खरीदने को दिए जाते हैं
14.76
करोड़ रुपये माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस काम के लिए जारी किए