शिक्षकों को एक करोड़ के पुरस्कारों से नवाजा
लखनऊ। सीएमएस गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस में शिक्षकों और कार्यकर्ताओं को एक करोड़ रुपये से अधिक के नकद पुरस्कारों और उपहारों से सम्मानित किया गया। 22 कैंपसों के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों, विभिन्न श्रेणियों के सर्वश्रेष्ठ कैंपसों एवं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाली प्रधानाचार्याओं को पुरस्कृत किया गया। अमेरिका में भारत के महावाणिज्यदूत प्रकाश गुप्ता,संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी और प्रबंधक प्रो. गीता गांधी किंगडन व क्वालिटी अश्योरेन्स एवं इनोवेशन डिपार्टमेन्ट की हेड रीना सोटी रहीं।
