Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 4, 2026

ई शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षक-शिक्षिकाओं के लंबित छुट्टी के आवेदन 24 घंटे में करें निष्पादित : निदेशक

 ई शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षक-शिक्षिकाओं के लंबित छुट्टी के आवेदन 24 घंटे में करें निष्पादित : निदेशक

शिक्षा विभाग प्रभाग ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लंबित अवकाश आवेदनों के निष्पादन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को सख्त निर्देश जारी किया है. विभाग के उप निदेशक (प्रशासन) रामानुज प्रसाद सिंह ने बुधवार 2 सितंबर को जारी पत्र में कहा है कि पोर्टल पर लंबित सभी प्रकार के अवकाश आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार 24 घंटे के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.





यहां उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग के द्वारा पूर्व में बीते 20 अगस्त 2026 तक में अवकाश से संबंधित सभी लंबित आवेदनों के निस्तारण संबंध में अनुपालन प्रतिवेदन मांगा था. बावजूद इसके वैशाली, मुंगेर एवं जमुई जिलों को छोड़ कर पूरे बिहार भर के शेष जिलों में छुट्टी संबंधी आवेदनों का निस्तारण नहीं हो पाया है. उप निदेशक के संबंधित पत्र में उल्लेख है कि जिन जिलों से अपेक्षित प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें निर्देश दिया गया है कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन कर निर्धारित प्रपत्र में 24 घंटे के अंदर अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए.


इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को सभी संबंधित पदाधिकारियों को इस निर्देश से अवगत कराने तथा पोर्टल पर आने वाले अवकाश आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को


कहा गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि 24 घंटे की समय-सीमा में आवेदन निष्पादित नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. विभागीय निर्देश में आदेश का अनुपालन कर लेने को लेकर वैशाली, मुंगेर एवं जमुई जिलों को अलग रखा गया है. अन्य सभी जिलों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने को कहा गया है.


जिला शिक्षा कार्यालय स्तर से सख्ती के बाद भी 2,283 आवेदन लंबित


जिला शिक्षा कार्यालय की सख्ती के बाद भी 2,283 आवेदनों का निष्पादन किया जाना बाकी है. इसको लेकर पूरे लंबित आवेदनों की सूचना के साथ स्थापना संभाग के डीपीओ अखिल


एलएलबी व प्री-लॉ परीक्षा फॉर्म का कार्यक्रम घोषित


मुजफ्फरपुर. बीआरएबीयू ने एलएलबी पार्ट वन (तीन वर्षीय कोर्स) व प्री-लॉ (बीए एलएलबी) पार्ट वन (पांच वर्षीय कोर्स) परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म व शुल्क जमा करने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि छात्र-छात्राएं 8 से 12 सितंबर तक यूएमआईएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म और शुल्क भर सकेंगे. इसके बाद परीक्षा शुल्क की रसीद की हार्ड कॉपी 14 सितंबर तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी. इसके साथ ही विवि प्रशासन ने अकादमिक सत्र 25-26 के प्री-लॉ (बीए) (बीए एलएलबी) व एलएलबी कोर्स के लिए पंजीयन प्रक्रिया का शिड्‌यूल भी जारी किया है@pravesh


वैभव ने कड़ा आदेश जारी किया है. उन्होंने बताया कि अवकाश के लंबित आवेदनों पर में 80 फीसदी से अधिक आवेदन विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक गण की लॉगिंग आईडी स्तर पर पेंडिंग है. वही विभाग प्राथमिकता के बावजूद इस कार्य में


ढिलाई और लापरवाही बरतने में आधा दर्जन प्रखंड शिक्षा अधिकारी को चिह्नित किया गया है. विभाग से निर्धारित समय सीमा खत्म होने के साथ ही संबंधित प्रखंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापकों पर विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी.

ई शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षक-शिक्षिकाओं के लंबित छुट्टी के आवेदन 24 घंटे में करें निष्पादित : निदेशक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link