योगी से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल
लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश (प्राथमिक संवर्ग) का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की लंबित समस्याओं से संबंधित छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर उनके शीघ्र निराकरण की मांग की। प्रमुख मांगों में विशिष्ट बीटीसी-2004 व अन्य अर्ह बैच के शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, विभागीय टीईटी शीघ्र आयोजित कराना और पदोन्नति पर न्यूनतम वेतनमान दिया जाना शामिल है।
