Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 27, 2026

पंक्चर बाइक और लेट ऑटो का नहीं चला बहाना...15 शिक्षकों का कटेगा वेतन

 फिरोजाबाद। सदर विकासखंड क्षेत्र में 23 सितंबर को बीएससए अनिल कुमार को औचक निरीक्षण के दौरान चार परिषदीय विद्यालय बंद मिले थे। विद्यालयों के बंद मिलने पर संबंधित स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया था। जवाब में किसी शिक्षक ने स्कूटी पंक्चर होने तो किसी ने बस और ऑटो देर से मिलने का हवाला दिया। इन जवाबों से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने संबंधित 15 शिक्षकों के वेतन से कटौती के आदेश जारी किए हैं।


बीएसए के औचक निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर निस्पी, उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर निस्पी, प्राथमिक विद्यालय रूपवास और उच्च प्राथमिक विद्यालय रूपवास बंद मिले थे। इन विद्यालयों में तैनात शिक्षकों और अन्य स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया था।


विभागीय अधिकारियों के अनुसार, शिक्षकों की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण में समय से विद्यालय नहीं पहुंच पाने के लिए अलग-अलग कारण बताए गए। किसी ने रास्ते में स्कूटी पंक्चर होने की बात कही, जबकि किसी ने बस या ऑटो देर से मिलने को विद्यालय पहुंचने में देरी का कारण बताया। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि प्राप्त स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए गए। विद्यालय का निर्धारित समय पर संचालन और बच्चों को नियमित शिक्षा उपलब्ध कराना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। इसी के तहत 15 शिक्षकों के वेतन में कटौती के आदेश जारी किए गए हैं।

पंक्चर बाइक और लेट ऑटो का नहीं चला बहाना...15 शिक्षकों का कटेगा वेतन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link