Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 27, 2026

सभी कक्षाओं में लगेंगे दो पंखे और दो ट्यूब लाइट, 2,803 परिषदीय स्कूलों में बिजली व्यवस्था होगी दुरुस्त

सभी कक्षाओं में लगेंगे दो पंखे और दो ट्यूब लाइट, 2,803 परिषदीय स्कूलों में बिजली व्यवस्था होगी दुरुस्त


बहराइच। जिले के 2,803 परिषदीय विद्यालयों की कक्षाओं में बिजली की समस्या जल्द दूर होगी। प्रत्येक कक्षा में दो पंखे और दो ट्यूब लाइट लगाए जाएंगे। साथ ही खुले और ढीले बिजली के तारों को दुरुस्त कर सुरक्षित वायरिंग कराई जाएगी।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों में बिजली व्यवस्था की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। जिन स्कूलों में वायरिंग, पंखे या प्रकाश व्यवस्था में कमी है, वहां आवश्यक कार्य कराया जाएगा।


गर्मी में बच्चों को मिलेगी राहत

गर्मी के मौसम में प्रत्येक कक्षा में दो पंखे लगने से विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। वहीं दो ट्यूब लाइट से पर्याप्त रोशनी रहेगी, जिससे कक्षाओं में पढ़ाई के दौरान परेशानी नहीं होगी।


विद्यालयों में खराब विद्युत उपकरणों को भी ठीक कराया जाएगा। विभाग की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर ब्लॉकवार रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद विद्यालयवार जरूरत के अनुसार कार्य कराया जाएगा।


सुरक्षित वायरिंग पर भी जोर

विद्यालयों में खुले और ढीले बिजली के तारों को दुरुस्त कर सुरक्षित वायरिंग कराई जाएगी। खराब उपकरणों की मरम्मत भी होगी। इसका उद्देश्य बिजली व्यवस्था सुधारने के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।


बीएसए के अनुसार, बिजली सुविधा उपलब्ध कराने के साथ कक्षाओं को सुरक्षित बनाए रखना भी विभाग की प्राथमिकता है।

सभी कक्षाओं में लगेंगे दो पंखे और दो ट्यूब लाइट, 2,803 परिषदीय स्कूलों में बिजली व्यवस्था होगी दुरुस्त Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link