Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 27, 2026

छात्र की पिटाई के मामले में हेडमास्टर निलंबित, जांच में आरोपों की पुष्टि

छात्र की पिटाई के मामले में हेडमास्टर निलंबित, जांच में आरोपों की पुष्टि

जसवां। गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के ग्राम रतनपुर झिंगहा के मजरा करैली स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेंद्र पाल सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें तुलसीपुर बीआरसी से संबद्ध किया गया है।



मामला विद्यालय में छात्र की पिटाई और अभिभावकों से विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सामने आया था। 24 सितंबर को खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार ने विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की थी।


जांच के दौरान उन्होंने अभिभावक किरन, अजय, राजकुमार, कन्हैयालाल और मुख्तियार से बातचीत कर उनका पक्ष जाना। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने भी अपना लिखित पक्ष प्रस्तुत किया। विद्यालय के मौजूद शिक्षामित्र दिनेश यादव और रसीया से भी घटना के संबंध में जानकारी ली गई।


जांच में छात्र की पिटाई की पुष्टि

जांच में सामने आया कि 21 सितंबर को कक्षा पांच के छात्र पवन कुमार को शोर मचाने पर डंडे से पीटा गया था, जिससे उसकी पीठ पर चोट आई। इससे पहले कक्षा आठ के छात्र प्रमोद का हाथ फ्रैक्चर करने का आरोप भी सामने आया था।


इसके अलावा जांच में अभिभावकों से गाली-गलौज करने, छात्रा अंकिता को प्रमोट न करने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से विभाग की छवि धूमिल करने जैसे आरोप भी शामिल किए गए हैं।


मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेंद्र पाल सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

छात्र की पिटाई के मामले में हेडमास्टर निलंबित, जांच में आरोपों की पुष्टि Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link