Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 27, 2026

यूपी: यदि भारी बारिश के कारण आपके क्षेत्र में भी बाधित है बिजली आपूर्ति, अभी इन नंबरों पर दर्ज कराएं शिकायत

 उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए ऊर्जा विभाग ने सतर्कता बढ़ाई है। प्रमुख सचिव ऊर्जा व उप्र पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने लेसा समेत सभी वितरण निगमों के अधिकारियों को बिजली व्यवस्था की लगातार निगरानी और स्थानीय फॉल्ट को कम से कम समय में ठीक करने के निर्देश दिए हैं।





उन्होंने कहा कि बारिश के कारण कहीं भी विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर सक्रिय गैंग तत्काल मौके पर पहुंचकर मरम्मत करें। स्थानीय फॉल्ट की जानकारी उपभोक्ताओं को दी जाएं। बारिश के दौरान विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें। अनुरक्षण कार्य सुरक्षा उपकरणों के साथ ही कराएं।




की जा रही लगातार मॉनिटरिंग


रणवीर प्रसाद ने कहा कि अप्रत्याशित भारी बारिश से प्रदेश में ब्रेकडाउन की घटनाएं बढ़ी हैं। अधिकांश फॉल्ट पेड़ या उनकी टहनियां गिरने के कारण हुए हैं। लखनऊ कंट्रोल रूम के अनुसार 11 केवी के 716 फीडर और 33 केवी के 173 सब-स्टेशनों के बंद होने की सूचना है, जिनकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। 




शक्ति भवन में 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय है, जहां छह अधीक्षण अभियंताओं की तैनाती की गई है। अधिकारी डिस्कॉम के कंट्रोल रूम से समन्वय कर स्थानीय फॉल्ट, गैंग, सामग्री और 12 घंटे से अधिक समय से बाधित आपूर्ति की जानकारी ले रहे हैं। 1912 पर आने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए गए हैं।


कंट्रोल रूम के नंबर


शक्ति भवन - 0522-2288737, 2288738


टोल फ्री - 1912


मध्यांचल - 0522-4950397


केस्को - 8189045757


पूर्वांचल - 0542-2300137


दक्षिणांचल - 9412719627


पश्चिमांचल - 9412749313


यूपी: यदि भारी बारिश के कारण आपके क्षेत्र में भी बाधित है बिजली आपूर्ति, अभी इन नंबरों पर दर्ज कराएं शिकायत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link